राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले 10 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। RBSE 10th Result 2025 आज यानी 28 मई 2025 को शाम 4 बजे जारी किया जाएगा। यह रिजल्ट राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध रहेगा।
रिजल्ट चेक करने की वेबसाइट
छात्र नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते है
• rajeduboard.rajasthan.gov.in
कब और कहां होगा रिजल्ट जारी?
RBSE 10वीं का परिणाम 28 मई, 2025 को शाम 4 बजे जारी किया जाएगा। यह रिजल्ट एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सार्वजनिक जारी किया जाएगा, जिसे राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और बोर्ड अध्यक्ष द्वारा कोटा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए जारी किया जाएगा। इसके बाद छात्र अपने रोल नंबर के माध्यम से ऑनलाइन परिणाम देख सकेंगे।
राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 कब हुई थी?
राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 10वीं की परीक्षा 6 मार्च से 4 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की थी। इस साल कुल 10 लाख 16 हजार 963 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही छात्र बेसब्री से परिणाम का इंतजार कर रहे थे।
RBSE 10th Result 2025 ऐसे करें चेक
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं:
- सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “RBSE 10th Result 2025” वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपने रोल नंबर को निर्धारित स्थान पर दर्ज करें।
- ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखेगा। आप इसे डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
RBSE 10th Result 2025 Name Wise
अगर आपको अपना रोल नंबर याद नहीं है, तो आप कुछ थर्ड पार्टी वेबसाइट्स या न्यूज़ पोर्टल्स पर नाम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:
1. सबसे पहले नीचे दी गई किसी एक वेबसाइट्स पर जाए
2. इनमें से किसी भी भरोसेमंद वेबसाइट पर जाएं और “Name Wise Result” सेक्शन में अपना पूरा नाम दर्ज करें।
3. यदि एक से अधिक नाम आते हैं, तो पिता के नाम या स्कूल के नाम से पहचान करें।
4. सही नाम से मिलान कर अपना रिजल्ट देखें।
रिजल्ट के बाद क्या करें?
रिजल्ट चेक करने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट का प्रिंट आउट अवश्य लें। हालांकि, यह एक प्रोविजनल मार्कशीट होगी। मूल मार्कशीट कुछ ही दिनों में संबंधित स्कूलों के माध्यम से वितरित की जाएगी।
डायरेक्ट लिंक से करें रिजल्ट डाउनलोड
रिजल्ट जारी होते ही डायरेक्ट लिंक इस लेख में भी अपडेट किया जाएगा ताकि छात्र सीधे लिंक पर क्लिक करके अपने परिणाम तक पहुंच सकें। rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in की साइटों पर भारी ट्रैफिक की संभावना को देखते हुए वैकल्पिक लिंक का उपयोग करना उपयोगी होगा।