राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा कक्षा 5वीं का परीक्षा परिणाम 30 मई 2025 को दोपहर 12:30 बजे जारी कर दिया गया है। इस वर्ष भी लाखों छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया है और अब सभी को बेसब्री से RBSE Class 5th Result 2025 का इंतजार है। शिक्षा विभाग की ओर से यह परिणाम ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध करवाया गया है, जिसे छात्र अपने नाम या रोल नंबर के माध्यम से देख सकते है।
RBSE Class 5th Result 2025
राजस्थान बोर्ड द्वारा आयोजित 5वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में इस बार राज्यभर से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। अब परीक्षा समाप्त होने के बाद बोर्ड ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि Rajasthan Board 5th Result 2025 को 30 मई को दोपहर 12:30 बजे ऑनलाइन पोर्टल पर जारी किया गया है।
परिणाम शाला दर्पण पोर्टल (ShalaDarpan) पर प्रकाशित किया है, जो राजस्थान शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट है। छात्र, अभिभावक और शिक्षक सभी इस पोर्टल के माध्यम से परिणाम की जांच कर सकते हैं।
शाला दर्पण 5वीं रिजल्ट 2025 – ऐसे करें चेक
RBSE Class 5th Result 2025 देखने के लिए छात्रों को शाला दर्पण पोर्टल पर जाना होगा। इस पोर्टल पर दो विकल्प दिए जाएंगे — नाम अनुसार (Name Wise) और रोल नंबर अनुसार (Roll Number Wise)। छात्र जिस भी विकल्प को चुनना चाहें, उसके अनुसार परिणाम देख सकते हैं। परिणाम चेक करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर “राजस्थान बोर्ड पांचवी कक्षा का परिणाम 2025” या “RBSE Class 5th Result 2025” का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद नया पेज खुलेगा जिसमें आपसे नाम या रोल नंबर दर्ज करने को कहा जाएगा।
- वांछित जानकारी भरें और ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिंट निकाल सकते हैं।
RBSE 5th Result 2025 Name Wise
RBSE 5th Result 2025 Name Wise चेक करने की सुविधा शाला दर्पण पोर्टल पर उपलब्ध है। जिन छात्रों के पास रोल नंबर नहीं है, वे अपना नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि दर्ज करके राजस्थान बोर्ड 5वीं कक्षा का परिणाम देख सकते हैं। यह विकल्प अभिभावकों के लिए भी बेहद आसान है।
Rajasthan Board 5th Result 2025 – क्या मिलेगा अंक पत्र?
ऑनलाइन दिखाया गया परिणाम केवल सूचना के लिए होता है। असली अंक पत्र (Marksheet) संबंधित विद्यालय से ही प्राप्त किया जा सकता है। बोर्ड द्वारा प्रत्येक छात्र की मार्कशीट कुछ ही दिनों में स्कूलों को भेज दी जाएगी, जिसके बाद छात्र अपने विद्यालय से इसे प्राप्त कर सकते हैं।